Doctor On Wheels Yojana 2022 क्या हैं, श्रमिकों को कैसे मिलेगा योजना का लाभ l

Share this:

Doctor On Wheels Yojana 2022- Check Here Doctors On Wheels Yojana 2022 Eligibility, Application Process And Benefits Of Wheels Yojana 2022.

Doctor On Wheels Yojana 2022 Full Information In Hindi- दिल्ली सरकार के द्वारा अपने राज्य के लोगों के लिए ढेरों योजनाओं की शुरुआत की गई है ताकि दिल्ली में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। दिल्ली में ऐसे लाखों मजदूर हैं जो कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्य करते हैं और उन्हें छोटी-मोटी चोटें भी लगती रहती हैं। बहुत से मजदूर तो ऐसे हैं जो कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते करते अपनी जान भी गवा देते हैं।

इसी प्रकार के श्रमिकों के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं इसका नाम Doctors On Wheels Yojana 2022 हैं। इस योजना के माध्यम से कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जिसके माध्यम से वह बिल्कुल स्वस्थ रह सकेंगे।

 जब मजदूर और मिस्त्री धूप में कार्य करते हैं तो उस दौरान उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता होती हैं। या फिर जब उन्हें कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्य करते हुए किसी तरह की चोट लग जाती हैं, तो समय पर अस्पताल ना पहुंचने के कारण उनके स्वास्थ्य का भी काफी ज्यादा नुकसान होता हैं। इसी समस्या को देखते हुए Doctors On Wheels Yojana 2022 की शुरुआत की गई हैं। आगे हम आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी देते हैं ताकि दिल्ली राज्य का हर एक समय इस योजना का लाभ ले सकें।

Doctor On Wheels Yojana 2022 in Hindi


हाल ही में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के द्वारा 1 अगस्त 2022 को अपने राज्य में काम करने वाले श्रमिकों के लिए Doctor On Wheels Yojana 2022 की शुरुआत की गई है। इस योजना की शुरुआत मुख्य रूप से दिल्ली राज्य में Construction Sites पर काम करने वाले मजदूरों के लिए की गई हैं। इस योजना के माध्यम से कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी। यदि डॉक्टर को ऐसा लगता है कि वह स्वस्थ नहीं है तो उन से काम नहीं करवाया जाएगा।

इसी के साथ साथ मजदूरों के बच्चों को भी नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी ताकि वह भी पूरी तरह से स्वस्थ रह सकें। इस योजना की शुरुआत श्रमिक व उनके परिवार वालों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए की गई हैं। Doctor On Wheels Yojana 2022 की घोषणा तो काफी दिनों पहले की जा चुकी हैं अब इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा जिसके बाद हर एक श्रमिक व उनके बच्चे इस योजना का लाभ लेकर स्वस्थ रह सकेंगे।

Doctor On Wheels Yojana 2022 Objectives


दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य Construction Sites मतलब की निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों व उनके बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाना हैं। ऐसे लाखों मजदूर हैं जो भागदौड़ भरी जिंदगी में ना तो खुद को स्वस्थ रख पाते हैं और ना ही अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। इसीलिए Doctor On Wheels Yojana 2022 की शुरूआत की गई है ताकि श्रमिक वाह उनके बच्चों को हर एक प्रकार की बीमारी से समय पर ही बचाया जा सकें।

Doctor On Wheels Yojana 2022 के माध्यम से धीरे-धीरे करके श्रमिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा साथ ही उनके बच्चे भी पूरी तरह से स्वस्थ रह सकेंगे। इस बात को हम सभी जानते हैं कि ऐसे बहुत से गरीब श्रमिक हैं जो ना तो अपना इलाज करवा पाते हैं और ना ही अपने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य जांच दिलवा पाते हैं। परंतु अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा क्योंकि इस योजना के माध्यम से उन्हें हर एक तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में प्रदान की जाएगी।

Doctor On Wheels Yojana 2022 Benefits

  • Doctor On Wheels Yojana 2022 का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि, अब Construction Sites पर काम करने वाले मजदूरों व उनके बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जिसके माध्यम से वह हर एक तरह की बीमारी से बच सकेंगे।
  • Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022 के माध्यम से श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों को भी Equipped Mobile Crche की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छा डे केयर मिल सकें।
  • Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022 के माध्यम से दिल्ली राज्य में श्रमिकों की मृत्यु दर में भी काफी ज्यादा गिरावट आएगी। क्योंकि ऐसे हजारों मजदूर है जो बिल्कुल भी स्वस्थ नहीं हैं। परंतु अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए वह निरंतर काम पर जाते हैं जिस वजह से उनके साथ कोई दुर्घटना घट जाती हैं।
  • Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022 के अंतर्गत धीरे-धीरे करके दिल्ली के सभी मजदूरों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद उनके साथ-साथ उनके बच्चों का स्वास्थ्य भी पूरी तरह से बेहतर रहेगा।
  • Doctor On Wheels Yojana 2022 के माध्यम से Construction Sites पर हो रहे कार्य में भी काफी हद तक सुधार आएगा। क्योंकि जब नियमित रूप से मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी तो जो मजदूर केवल स्वस्थ होंगे तो उन्हें ही काम करने की मंजूरी दी जाएगी। इसी वजह से कार्यस्थल पर भी कार्य काफी अच्छे से होगा साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं भी नहीं रहेंगी।

Also Read This-

Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022 Eligibility

  • दिल्ली राज्य के जो भी श्रमिक Doctor On Wheels Yojana 2022  का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वह Delhi Construction Welfare Board के तहत पंजीकृत होने जरूरी हैं तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • जो श्रमिक केवल Construction Sites पर ही कार्य करते हैं और वह काफी ज्यादा गरीब भी हैं, तो केवल उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022  का लाभ लेने के लिए लाभार्थी केवल दिल्ली के निवासी होने चाहिए। जो श्रमिक किसी अन्य राज्य से हैं और वह राजधानी में कार्य करते हैं तो उन्हें Doctor On Wheels yojana 2022 का लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि कोई भी श्रमिक पहले ही किसी इस प्रकार की योजना का लाभ ले रहा हैं, तो उन्हें Doctor On Wheels Yojana 2022  का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Budget of Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022


दिल्ली सरकार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022 के तहत 600 करोड रुपए से भी ज्यादा की सहायता करके मजदूरों की मदद की जा चुकी हैं। साथ ही मजदूरों की सहायता करने के लिए 17 Welfare Schemes चलाई जा रही हैं जिनकी सहायता से दिल्ली राज्य के श्रमिकों को हर एक परेशानी से बाहर निकाला जाएगा।

यदि हम पिछले साल की बात करें तो पिछले साल दिल्ली सरकार के द्वारा अपने राज्य के मजदूरों को 13 करोड रुपए से भी अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई हैं।

Documents For Doctor On Wheels Yojana 2022


जो भी श्रमिक Doctor On Wheels Yojana 2022  का लाभ लेना चाहते हैं, तो उनके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है जैसे कि –

आवेदक का आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
पासपोर्ट साइज फोटो
पंजीकृत श्रमिक प्रमाण पत्र

Application Process of Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022


दिल्ली राज्य के जो भी श्रमिक Doctor On Wheels Yojana 2022 का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी इस योजना की केवल घोषणा ही की गई हैं। आने वाले कुछ समय में Doctor On Wheels Yojana 2022 के तहत आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। फिर Construction पर कार्य कर रहे हर एक श्रमिक आसानी से इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मजदूर कल्याण बोर्ड के द्वारा Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022 को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। अब जल्द ही मजदूर कल्याण बोर्ड की Official Website पर इस योजना से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके बाद निर्माण श्रमिक आसानी से इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

Frequently Asked Questions –

1. Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022 की घोषणा किसके द्वारा की गई हैं ?

Ans- इस योजना की घोषणा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री Manish Sisodia के द्वारा की गई हैं उन्हीं ने इस योजना से संबंधित हर एक जानकारी दी हैं।

2. Delhi Doctor On Wheels Yojana 2022 का लाभ कौन ले सकता हैं ?

Ans – इस योजना का लाभ दिल्ली राज्य में कंस्ट्रक्शन साइट पर कर रहे मजदूर ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूसरी जगह पर कार्य करने वाले मजदूरों को Doctor On Wheels Yojana 2022
का लाभ नहीं दिया जाएगा।

3. Doctor On Wheels Yojana 2022 के तहत आवेदन की प्रक्रिया कब शुरू होगी ?

Ans – फिलहाल इसकी घोषणा ही की गई है लेकिन आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी जिसकी जानकारी मजदूर कल्याण बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर दी जाएगी

 

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es