Agnipath Yojana- फायदे, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी, देखें यहां

Share this:

Agnipath Yojana– In This Post We Discuss About Agnipath Yojana Eligibility, Benefits And How To Apply For Agnipath Scheme 2022.

Agnipath Yojana 2022- हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसको अपने वतन की सेवा करने का एक मौका मिले, भारत में ज्यादातर युवा इसीलिए ही सेना में भर्ती होना चाहते हैं। सेना में भर्ती होना बहुत गर्व की बात होती है। बहुत से युवाओं का सपना सेना में भर्ती होने का होता है। भारत में तो सेना में भर्ती होने का बहुत ज्यादा क्रेज रहता है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर हमारे देश के  रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने Agnipath Scheme 2022 को शुरू किया है। इस योजना के द्वारा प्रत्येक साल सेना के तीनों अंगों थल सेना, वायु सेना एवं जल सेना में लगभग 40 से 45 हजार सैनिकों की भर्ती की जाएगी।

इस योजना का नामAgnipath Yojana है और इसके द्वारा भर्ती हुए युवक सेना में भर्ती होने के बाद अग्निवीर कहे जाएंगे। रक्षा मंत्री के द्वारा घोषित की गई Agnipath Yojana के तहत केवल लड़के ही नहीं लड़कियां भी भर्ती हो सकेंगी। इस योजना के माध्यम से सेलेक्ट होने के बाद लड़कियां भी अग्निवीर कहीं जाएंगी। अगर आप का भी सपना सेना में भर्ती होने का है। तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हो। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट के द्वारा बताएंगे, कि आप कैसे अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में भर्ती हो सकते हो। पूरी जानकारी लेने के लिए हमारी इस रिपोर्ट को अंत तक जरूर पढ़ना।  तो आइए जानते हैं अग्निवीर योजना के बारे में विस्तार से

Agnipath Yojana 2022 की शुरुआत कब हुई

देश के युवाओं की सेना में भर्ती करने के लिए हमारे देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 14 जून 2022 को Agniveer Yojana 2022 को शुरू करने की घोषणा की है। जिसमें जुलाई से आवेदन प्रारंभ हो जाएंगे । देश का जो भी युवा इस योजना का लाभ लेना चाहता है। वह आसानी से इस योजना के माध्यम से सेना के तीनों अंगों में से किसी में भी जुड़ सकता है और अग्निवीर बन सकता है।

Agnipath Yojana 2022 Objectives

सरकार द्वारा जो भी योजना शुरू की जाती है उसका उद्देश्य देश के नागरिकों के हित में ही होता है। इस योजना को शुरू करने का सरकार का उद्देश्य देश के सेना प्रेमी युवाओं को 4 साल के लिए भारतीय सेना में भर्ती करना है। जिससे कि देश के युवाओं को हाई स्किल ट्रेनिंग दी जा सके और उन्हें ट्रेनिंग दे करके अनुशासित और सशक्त बनाया जा सके। 

साथ ही इस योजना के शुरू होने से देश में बेरोजगारी को भी कम किया जा सकता है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि वर्तमान में हमारे देश में बेरोजगारी की दर बहुत अधिक है। इस योजना के माध्यम से 46000 युवाओं को सेना की तीनों शाखाओं थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना में भर्ती किया जाएगा।  हालांकि वर्तमान में भी भारतीय सेना विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में से एक है। परंतु अग्निवीर योजना के प्रारंभ होने से देश में आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा को और भी ज्यादा मजबूत बनाया जा सकेगा।

 इस योजना के लागू होने से देश के नागरिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे। इस योजना के द्वारा प्रशिक्षित नव युवकों को  प्रभावी एवं उच्च प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना आएगी और वे सेना में भर्ती होने का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। Agniveer Yojana  के तहत भर्ती हुए अग्नि वीरों की रैंक वर्तमान में मौजूदा रैंक से अलग होगी।

Agnipath Yojana 2022 Benefits In Hindi

यह योजना 4 साल के लिए है । इसमें भर्ती हुए अग्निवीर 4 साल तक भारतीय सेना में अपनी सेवा दे सकेंगे और साथ ही साथ उनको अन्य लाभ भी मिलेंगे जो इस प्रकार हैं-

  •  इस योजना के तहत भर्ती हुए सभी अग्नि वीरों का 4 साल के बाद डिसिप्लिन आउट स्किल्ड जीवन होगा और साथ ही उनके पास अन्य नव युवकों की तुलना में नौकरी पाने के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।
  •  इस योजना के लाभार्थी रहे 4 अग्निवीर में से किसी एक की नौकरी पक्की होगी और उसे अपने करियर को  सैनिक के ही रूप में आगे बढ़ाने का भी चांस मिलेगा।
  •  गृह मंत्रालय ने योग्य एवं Retire हुए अग्नि वीरों को CAPFs ,असम राइफल में भर्ती करने में प्राथमिकता देने की भी बात कही है।
  • जैसा कि आप जानते ही हैं कि हमारा देश विकासशील देश है और यहां पर बहुत सारे युवाओं के पास 21 से 24 वर्ष की आयु में 12 लाख की जमा पूंजी नहीं होती है। लेकिन अग्नि वीरों के पास 12 लाख की जमा पूंजी होगी। जो उन्हें भविष्य में कोई अन्य काम करने में भी सहायता प्रदान करेगी Agniveer Yojana  के तहत लाभार्थी अग्नि वीरों को पहले साल में 4.76 लाख और चौथे साल में 6.9 ₹ का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।  जो अपने आप में एक छोटी रकम नहीं है।
  • इस योजना के पूरा होने के बाद आता 4 साल के बाद जो भी अग्निवीर Retire हो जाएंगे, तो उन्हें कौशल का प्रमाण पत्र और उच्च शिक्षा के लिए क्रेडिट प्रदान किया जाएगा । ताकि अगर कोई अग्निवीर अपनी शिक्षा को आगे जारी रखना चाहे, तो उन्हें कोई समस्या नहीं आएगी और अगर कोई अग्निवीर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहे तब भी उन्हें सहायता मिलेगी जिसे उन्हें बेरोजगारी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  •  देश के सभी अग्निवीर 21 से 24 वर्ष की उम्र में लगभग 20 लाख की राशि जोड़ सकेंगे। इसके अलावा 12 लाखों रुपए की धनराशि उनको रिटायरमेंट के वक्त भारत सरकार के द्वारा दी जाएगी।
  •  इस योजना में खास बात यह है कि 4 साल के बाद Retire होने वाले अग्नि वीरों को कई राज्य सरकारें जैसे कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा ,मध्य प्रदेश और असम ने अग्नि वीरों को सेवा समाप्त होने के बाद पुलिस व पुलिस के सहयोगी बलों में भर्ती करने में प्राथमिकता देने की बात भी कही है। जिससे अग्नि वीरों के सामने भविष्य को लेकर कोई चिंता नहीं आएगी।
  • Agnipath Yojana 2022 के तहत भर्ती हुए इंडियन आर्मी अग्नि वीरो को भर्ती होने के बाद हर साल 1 महीने की छुट्टी दी जाएगी।

Also Read This-

 

  • संक्षेप में अगर कहा जाए तो यह योजना लड़कियों के लिए विशेषकर ग्रामीण युवा परिवेश की बालिकाओं के लिए वरदान साबित होगी। जैसा कि आप जानते ही हैं कि Agnipath Yojana 2022 के तहत लड़कियों को भी सेना में भर्ती किया जाएगा। वास्तव में यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए गेम चेंजर साबित होगी। क्योंकि  इस योजना के माध्यम से लड़कियां ग्रामीण परिवेश की कुरीतियों को तोड़कर वर्दी पहन सकेंगी एक सम्मानजनक जीवन जी सकेंगी।

Agnipath Yojana recruitment 2022 Eligibility In Hindi

  • Agnipath Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए और अग्निवीर आर्मी भर्ती में आवेदन करने के लिए युवाओं को कक्षा 12 में 50% अंक से पास होना आवश्यक है और साथ ही उसे प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त होने चाहिए । अगर इससे कम अंक हैं तो आप अग्निवीर आर्मी भर्ती आवेदन फार्म नहीं भर पाएंगे।
  •  Agnipath Yojana 2022  के तहत आवेदन करने की न्यूनतम आयु 17.5 साल और अधिकतम उम्र 23 साल है। यदि आप 23 साल से ज्यादा उम्र के हैं तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • Agniveer Yojana  के तहत कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र भी आवेदन कर सकता है। इसके लिए अलग से योग्यताएं दी गई है।
  • इसके अलावा कक्षा 10 में 45% अंक से पास होने वाले छात्र जिनके हर विषय में 33% अंक हो ऐसा होने पर भी विद्यार्थी Agniveer Yojana  का लाभ लेकर अग्निवीर बन सकता है।
  • Agnipath Yojana 2022 में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों की हाइट जनरल ड्यूटी के लिए 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए और अग्निवीर क्लर्क और टेक्निकल पदों के लिए आवेदन कर्ता की हाइट 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  •  Agnipath yojana recruitment 2022 के तहत शामिल होने वाली लड़कियों की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • योजना के तहत आवेदन करने वाले युवा का सीना 77 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • योजना के तहत इंडियन आर्मी में आवेदन करने पर कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। कोई भी इच्छुक युवा Agnipath Yojana 2022 का लाभ ले सकता है और इंडियन आर्मी  में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकता है।

Agniveer Yojana का लाभ लेने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

जो भी अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में भर्ती होना चाहते हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास नीचे लिखे गए सभी डाक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं।

  •  Agnipath yojana recruitment 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदन कर्ता के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • आवेदन कर्ता के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  •  आय प्रमाण पत्र।
  •  जाति प्रमाण पत्र
  •  आवेदन करने वाले विद्यार्थी के पास 10वीं या 12वीं कक्षा का पास प्रमाण पत्र होना भी आवश्यक है।
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थी का वोटर कार्ड होना जरूरी है।
  •  बैंक अकाउंट
  • पैन कार्ड
  • इस योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थी के पास स्कूल से प्राप्त कैरक्टर सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
  •  इस योजना के आवेदन कर्ता के पास 20 पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।
  • Agnipath Yojana 2022 का लाभ लेने वाले एवं इसमें आवेदन करने वाले छात्र के पास गांव के सरपंच या प्रधान से प्राप्त किया हुआ चरित्र प्रमाण पत्र होना चाहिए।

 Agnipath yojana recruitment 2022 में आवेदन  कराते वक्त ऊपर लिखे हुए सभी दस्तावेजों को साथ लेकर जाए l

Selection Process In Agnipath Yojana 2022

  • Agnipath Yojana 2022 के तहत सबसे पहले मेरिट लिस्ट आएगी।
  • मेरिट लिस्ट आने के बाद आवेदन कर्ता युवाओं की लिखित परीक्षा ली जाएगी।
  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा ।
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट के बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट होगा ।
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट को पास करने वाले युवाओं का मेडिकल टेस्ट होगाय।
  •  जो भी आवेदन कर्ता मेडिकल टेस्ट को भी पास कर लेता है उसका बाद में इंटरव्यू लिया जाएगा
  •  इंटरव्यू में पास हुए युवा अग्निवीर बन जाएंगे और उनकी ट्रेनिंग इत्यादि शुरू हो जाएगी।

How To Apply For Agnipath Yojana Recruitment 2022

अगर आप भी Agniveer Yojana  का लाभ लेना चाहते हैं और सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होना चाहते हैं तो चलो हम आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए आवेदन कैसे करना है-

  •  सबसे पहले अग्निवीर योजना के तहत आवेदन करने के लिए इंडियन डिपार्टमेंट ऑफ़ मिनिस्ट्री अफेयर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं ।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको अग्निवीर योजना 46,000 भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना है।
  •  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद  आपसे आप की महत्वपूर्ण जानकारी पूछी जाएगी। जैसे कि आपका नाम, आपकी माता का नाम पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन आदि। इन सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद भरे सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।  साथ ही आप अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल ले।

Agnipath Yojana 2022 को लेकर लोगों के क्या क्या कंसर्न है और वे किस हद तक सही हैं?

जब रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा Agniveer Yojana  की घोषणा की गई थी। तब कुछ लोगों ने इसे शुरू करने के बारे में चिंता जताई थी। उनका यह मानना था कि अगर सैनिकों की भर्ती केवल 4 साल के लिए की जाएगी। तो Retire होने के बाद में अग्निवीर क्या करेंगे और जैसा कि इस योजना के द्वारा भर्ती हुए अग्नि वीरों को Retire होने पर केवल 12 लाख रुपए दिए जाएंगे और उन्हें कोई भी पेंशन और भत्ते नहीं दिए जाएंगे।

तो लोगों को लोगों के मन में यह भी सवाल थे कि Retire होने के बाद युवाओं का भविष्य क्या होगा। लेकिन बाद में धीरे-धीरे चिंता करने वाले लोग एवं युवा भी इस योजना की अच्छाइयों को समझ गए और उन्होंने आवेदन करने प्रारंभ कर दिए। वास्तव में इस योजना के बहुत से लाभ होंगे जो कि हमने अपनी रिपोर्ट में ऊपर ही बता दिए हैं। हमें उम्मीद है कि अग्नीपथ योजना 2022 को लेकर अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा अगर अभी आपके मन में कोई सवाल है तो आपके लिए हमें नीचे कुछ FAQ’s दिए हैं

Frequenlty Asked Questions

1. अग्निवीर क्या है?

अग्निवीर उन भारतीय सैनिकों को कहा जाएगा जो कि अग्नीपथ स्कीम 2022 के तहत सेना में भर्ती किए जाएंगे l

2. कौन-कौन अग्निवीर के लिए अप्लाई कर सकता है?

अगर आप अग्निवीर में टेक्निकल पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको इंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री,मैथ और इंग्लिश के साथ 50% मार्क से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

3. क्या लड़की भी अग्निवीर बन सकती हैं?

हां, इस योजना के तहत लड़कियों को भी अब सेना में भर्ती किया जाएगा। लेकिन वह दसवीं पास होनी चाहिए। उनकी हाइट 163 सेंटीमीटर से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उनकी उम्र 17 से 23 साल के बीच में होनी चाहिए।

4. क्या Agnipath Yojana में कोई एग्जाम होता है?

हां, इंडियन आर्मी अग्निवीर में सिलेक्शन पाने के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और रिटर्न एग्जाम से होकर गुजरना पड़ता है।

5. अग्निवीर की सैलरी कितनी है?

अग्निवीर का पैकेज ₹4,56000 का है जो कि पहले साल के लिए है। इसके बाद इसमें थोड़ी थोड़ी बढ़ोतरी होती रहेगी ।इसके बाद जब अग्निवीर रिटायर हो गए तो उनको सरकार के द्वारा 11.7 लाख रुपए का बोनस मिलेगा।

6. Agnipath Yojana में कितनी वैकेंसी हैं?

25 हजार से ज्यादा वैकेंसी हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es