Ladli Laxmi Yojana 2022 का कैसे मिलेगा लाभ- जानिए पूरी जानकारी ?

Table of Contents

Share this:

Ladli Laxmi Yojana 2022- In This Post Check Ladli Laxmi Yojana 2022 Eligibility, Benefits, Application Process For Ladli Laxmi Yojana 2022 & Other Information Here.

Ladli Laxmi Yojana 2022 Full Information In Hindi- प्राचीन काल से ही भारत देश में बेटियों को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। लेकिन धीरे धीरे यह परंपरा घटने लगी, एक समय ऐसा आया जब बेटियों को बोझ समझा जाने लगा। बेटियों को बोझ ना समझा जाए और उनके जन्म पर कोई भी परिवार दुखी ना हो, इन सभी समस्याओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार Ladli Laxmi Yojana 2022 लेकर आई है। जिसके द्वारा बेटियों को कुछ आर्थिक सहायता दी जाती है Ladli Laxmi Yojana 2022 के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की बेटियों को किस्तों में कुछ धनराशि देगी जिससे कि राज्य की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अपने राज्य और देश का नाम उज्जवल बना सके और अपना भविष्य रोशन कर सकें। Ladli Laxmi Yojana 2022 Kya Hai, इसे कब और किसने शुरू किया? इसकी संपूर्ण जानकारी के लिए हमारी इस रिपोर्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ना

Ladli Laxmi Yojana 2022 Kya Hai

लाडली लक्ष्मी जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि MP Ladli Laxmi Yojana अवश्य ही बेटियों के बारे में होगी। इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश में राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाना है। MPLLS के द्वारा राज्य की बेटियों को एजुकेशन के लिए ₹118000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस धनराशि को 6 किस्तों के द्वारा प्रदान किया जाएगा। जो उन्हें समय-समय पर बैंक अकाउंट में प्रदान की जाएगी। ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी ना रहे और उन्हें शिक्षा का लाभ मिल सके।

MP Ladli Laxmi Yojana केवल गरीब परिवार की बेटियों के लिए ही है। यह MPLLS का दूसरा फेज है। MPLLS का पहला चरण 1 अप्रैल 2007 में शुरू किया गया था। इस योजना के पहले चरण की सफलता को देखकर और उससे उत्साहित होकर ही इसका दूसरा चरण प्रारंभ किया गया है जो कि  अब 2022 में इसका दूसरा चरण शुरू किया गया है।

Ladli Laxmi Yojana 2022 Objectives

 हमारे देश भारत का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और इसमें कभी भी बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं किया जाता था । लेकिन बाद में भारत को बहुत से विदेशी हमलावरों के हमलों का सामना करना पड़ा। जिसके कारण हमारे गौरवशाली अतीत में भी बदलाव आ गए। जिनमें सबसे बड़ा बदलाव बेटीयो की स्थिति में आया है। हालांकि आजादी के बाद से ही भारत सरकार के द्वारा वीडियो की स्थिति में सुधार लाने के बहुत से प्रयास किए जाते रहे हैं। लड़कियों की स्थिति में सुधार लाने के लिए ऐसा ही एक प्रयास मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा MPLLS के रूप में किया गया है। यह एक बहुत ही सम्मानजनक कदम है। जो बेटियों की उन्नति के लिए उठाया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को कम करना है और बेटियां बेटों से कम नहीं होती की भावना को प्रोत्साहन देना है। इस योजना के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं।

  • भारत में लिंगानुपात में भी अंतर आता जा रहा है इस योजना के द्वारा इस समस्या का समाधान भी किया जाएगा ,मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ MPLLS का मुख्य उद्देश्य लिंग अनुपात मैं सुधार लाना है।
  • राज्य की बेटियों  के स्वास्थ्य में सुधार लाना भी इस योजना का उद्देश्य्य है
  • MPLLS का मुख्य उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना है और उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है।
  •  MP Ladli Laxmi Yojana  के द्वारा गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाएगी जिससे राज्य की सभी बेटियां सशक्त बन सकेंगी और सम्मानजनक जीवन जी सकेगी।
  • राज्य की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है इसका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ  MP Ladli Laxmi Yojana  का उद्देश्य  समाज में बेटियों के प्रति जो नकारात्मक सोच पनपती जा रही है उसे खत्म करना है।

Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana Benefits

सरकार का उद्देश्य अपनी जनता का कल्याण करना होता है। जनता का कल्याण करने के लिए सरकार समय-समय पर बहुत सी योजनाएं और कार्यक्रम शुरू करती रहती है। Ladli Laxmi Yojana 2022 राज्य सरकार की एक योजना है इसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के बहुत से लाभ है जिनमें से कुछ विशेष इस प्रकार हैं।

  • Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana के शुरू होने से लड़कियों की आर्थिक सहायता की जाएगी। जिससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने नहीं पड़ेंगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ MPLLS का लाभ गरीब परिवार की बेटियों को दिया जाएगा। क्योंकि ऐसा देखा जाता है कि अमीर परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों के मुकाबले गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटियां काबिलियत रखते हुए भी पीछे रह जाती है। इसलिए गरीब एवं अमीर के बीच की इसी खाई को भरने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह बहुत ही अच्छा कदम उठाया गया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ इस योजना के द्वारा राज्य में बेटियों की शिक्षा के स्तर को सुधारा जाएगा। ताकि बेटियों का भविष्य उज्जवल बन सके।
  • इस योजना के क्रियान्वयन के पश्चात राज्य में लिंगानुपात में भी सुधार होने की आशा है।
  • Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana  के द्वारा बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी जाएगी जिसे में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ इस योजना यानी MPLLS के द्वारा 5 साल तक का नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

MP Ladli Laxmi Yojana Documents List

आप भी अपनी बेटी को इस योजना का लाभ दिलवाना चाहते हैं तो आपके पास यह डॉक्यूमेंट होने चाहिए,

  • आपके पास आपकी बेटी का आधार कार्ड होना चाहिए
  • जिस बेटी के लिए आपको MPLLS का लाभ चाहिए उसका निवास प्रमाण पत्र होना बेहद जरूरी है।
  • MP Ladli Laxmi Yojana का लाभ लेने के लिए माता पिता के पास आधार कार्ड या फिर पैन कार्ड नंबर होना चाहिए।
  •  लाभार्थी बेटी को आंगनवाड़ी से नामांकन प्रमाण पत्र भी प्राप्त होना चाहिए।
  •  इसमें आवेदन करने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी आवश्यक है।
  •  Ladli Laxmi Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए बेटी के बैंक डिटेल भी होनी जरूरी है। हम आपको यह भी बता देना चाहते हैं कि इस योजना के लाभार्थी केवल मध्य प्रदेश की बेटी ही हो सकती है, जो यहां की जन्मजात निवासी हो।

Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana Eligibility In Hindi

किसी भी योजना का लाभ लेने से पहले आपको उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए और यह जान लेना चाहिए क्या आप इसका लाभ लेने के पात्र हैं या नहीं। तो हम आपको बता रहे हैं कि MPLLS का लाभ लेने के लिए क्या-क्या पात्रताएं है?

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ MPLLS का लाभ केवल मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी पुत्री को ही मिलेगा ।
  •  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ योजना का लाभ केवल परिवार की दो बेटियों को ही मिलेगा। यानी कि अगर आपके परिवार में 2 से ज्यादा बेटियां हैं। तो यह लाभ केवल दो बेटियों को ही मिल सकता है।
  • अगर आप अपनी बेटी के लिए इस योजना का लाभ ले सकते लेना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको उसका एडमिशन आंगनवाड़ी में करवाना जरूरी है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपकी बेटी का एडमिशन आंगनवाड़ी में नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हो।
  •  इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटी का 1 वर्ष का होना जरूरी है, यानी कि आप बेटी के जन्म के तुरंत बाद ही इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हो। इसके लिए पहले आपकी बेटी को 1 साल का होना आवश्यक है ।
  • अगर लाभार्थी बेटी की मृत्यु हो जाती है तो इस योजना का लाभ उस परिवार को नहीं मिलेगा ।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ केवल 1 जनवरी 2006 या उसके बाद में जन्म लेने वाली लड़कियों को ही मिलेगा, यानी कि अगर आपकी बेटी का जन्म 1 जनवरी 2006 से पहले हुआ है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  •  अगर किसी व्यक्ति ने गरीब परिवार की किसी बेटी को गोद लिया है तो वह भी इस योजना का लाभ उठा सकता है। लेकिन उसके पास उस लड़की का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए। तभी वह इसका लाभ ले पाएगा।
  • आवेदन करते समय अगर कोई भी जानकारी गलत पाई जाती है, तो आवेदन कर्ता के फार्म को निरस्त कर दिया जाएगा, उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  • Ladli Laxmi Yojana 2022 की आवेदन करता लड़की का विवाह अगर 18 वर्ष से पहले हो जाता है, तो भी उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा और उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  •  Ladli Laxmi Yojana 2022 का लाभ लेने वाले माता-पिता को करदाता नहीं होना चाहिए। यानी कि  आवेदन करने वाले के द्वारा कभी भी किसी प्रकार का इनकम टैक्स नहीं दिया जाना चाहिए।
  • Ladli Laxmi Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए बेटी के साथ साथ माता पिता का भी मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है, नहीं तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Also Read This- PM Solar Rooftop Yojana 

Ladli Laxmi Yojana 2022 के द्वारा कैसे मिलेगी धनराशि?

MPLLS में मिलने वाली धनराशि को एक साथ नहीं दिया जाता है। बल्कि इसे किस्तों में बांट कर दिया जाता है, जिससे कि इसका इस्तेमाल सही तरीके से एवं बेटी की शिक्षा के लिए ही हो सके।

पहली किस्त Ladli Laxmi Yojana 2022 में पहली किस्त में सरकार के द्वारा 5 सालों तक ₹6000 की धनराशि इस योजना के लाभार्थी बेटी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह ₹30000 की होती है।

दूसरी किस्त जैसा कि हमने पहले ही बताया है ,कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटी को शिक्षा में सहायता प्रदान करना है । ताकि किसी भी बेटी की शिक्षा केवल धन के अभाव में ना रुके जब लाभार्थी बेटी कक्षा 6 में पहुंचेगी, तो उसके खाते में ₹2000 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

तीसरी किस्त जब आवेदन कर्ता बेटी कक्षा 9 में पहुंचेगी तो उसके खाते में ₹4000 की धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिससे कि उसे शिक्षा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

चौथी किस्त जब आवेदन कर्ता कक्षा ग्यारहवीं में पहुंचेगी, तब उसके बैंक अकाउंट में ₹6000 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

पांचवी किस्त- जब आवेदन कर्ता बेटी कक्षा 12 में पहुंचेगी तो उसके खाते में ₹6000 ट्रांसफर किए जाएंगे।

छठी किस्त जब आवेदन कर्ता लड़की कक्षा 12 पास कर लेगी। तब उसे आगे की बची हुई धनराशि प्रदान कर दी जाएगी। बाकी की धनराशि  प्राप्त करने के लिए उसके पास दो विकल्प होंगे। पहला अगर वह आगे पढ़ाई करना चाहेगी और दूसरा जब वह शादी करना चाहेगी। दोनों ही स्थितियों में उनसे बची हुई धनराशि प्रदान कर दी जाएगी।

Also Read This- 

मध्य प्रदेश सरकार की Ladli Laxmi Yojana 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया

  •  MP Ladli Laxmi Yojana  में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर आवेदन पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आवेदन पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके पास नया पेज खुल कर आएगा। जहां पर आप को जनसामान्य का ऑप्शन मिलेगा। आपको जनसामान्य के विकल्प पर क्लिक करना है।ऐसा करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।
  •  रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को आप को ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद ही भरना है।
  •  इन्हें ध्यान पूर्वक भरने के बाद सेव के बटन पर क्लिक कर दें ।
  • ऐसा करने पर आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा। जहां पर आपको अपनी बेटी की व्यक्तिगत जानकारियां जैसे कि आपके परिवार की जानकारी, उसका टीकाकरण, और पत्राचार की जानकारी को अच्छे से विस्तार पूर्वक भरना है और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है,ऐसा करते ही आपकी बेटी का आवेदन MPLLS में हो जाएगा।

Ladli Laxmi Yojana 2022 Portal पर स्कॉलरशिप कैसे देखें

  • Ladli Laxmi Yojana 2022 की स्कॉलरशिप पंजीयन को देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  •  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  •  ऐसा करने के बाद आपके सामने स्कॉलरशिप का प्रपत्र खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको अपनी बेटी का पंजीयन क्रमांक डालना है और सर्च के बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप ऐसा करते है तो आपसे कुछ और जानकारी मांगी जाएगी। उन सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरने के बाद आपको saveके बटन पर क्लिक कर देना है. ऐसा करते ही आपको आपकी सभी जानकारियां मिल जाएंगी।

अभी तक आपको सब समझ लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में सभी जानकारी मिल गई होगी अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल है तो हम नीचे उठाते क्यों दे रहे हैं आप उनको पढ़कर अपने सवालों का जवाब ले सकते हैं l

Official Website- Click Here

Frequently Asked Questions

1. लाडली लक्ष्मी योजना के लिए लड़की की उम्र कितनी होनी चाहिए?

इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका की उम्र कम से कम 5 वर्ष होनी चाहिए।

2. मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को किस राज्य सरकार ने चलाया है?

इस योजना को मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने शुरू किया है।

3. मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना में कैसे कितना पैसा मिलता है ?

इस योजना के अनुसार कक्षा 6 में एडमिशन लेने पर ₹2000, कक्षा 9 में एडमिशन लेने पर 4000 तो वही कक्षा 11 और 12 में एडमिशन लेने पर ₹6000 की छात्रवृत्ति दी जाती है।

4. मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कब की गई?

इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2020 से की थी।

5. लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं?

हमने इस लेख में बताया है, कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपकी बेटी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं।

6. मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं?

इस योजना में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद बालिका विवरण के ऑप्शन को सिलेक्ट करें और अपना डिस्टिक सर्च कर ले। इसके बाद वहां पर आप अपनी बेटी का नाम देख सकते हैं।

 

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es