Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022

Share this:

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022- In This Post We Discuss About Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Eligibility And All Information Here.

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य के किसानों के लिए बहुत सी योजनाओं का आरंभ किया गया है ताकि राजस्थान राज्य के किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हों। राजस्थान राज्य में भी दूसरे राज्यों की तरह ऐसे हजारों किसान है जो बहुत ही ज्यादा गरीब है और वह अपना बिजली का बिल भी समय पर नहीं भर पाते हैं। इसी प्रकार के किसानों के लिए Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को बिजली के बिल पर अनुदान प्रदान किया जाएगा जिसके माध्यम से वह आसानी से बिजली का बिल दे सकेंगे। इस योजना का लाभ हर एक किसान को नहीं दिया जाएगा इसके लिए पात्रता निर्धारित की गई हैं। जो किसान पात्र होगा तो केवल उन्हें ही लाभान्वित किया जाएगा। आगे हम आपको Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 से संबंधित हर जानकारी देते हैं।

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 In Hindi

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना कब शुरू हुई?

  • राजस्थान सरकार के द्वारा किसान मित्र ऊर्जा योजना का शुभारंभ 17 जुलाई 2021 को किया गया था इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा राज्य के मीटर कृषि उपभोक्ताओं को मासिक अनुदान राशि दी जाएगी जिसकी सहायता से उन्हें बिजली बिल पर सब्सिडी मिलेगी। इसी वजह से किसानों को जीवन यापन करने में भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
  • राजस्थान सरकार के द्वारा Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के तहत हर साल 1450 करोड रुपए की सहायता दी जाती है ताकि किसानों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकें। यह योजना खासतौर पर गरीब किसानों को देखते हुए शुरू की गई हैं। जिन किसानों के पास भूमि काफी कम है तो उनका कृषि से संबंधित कार्य करने में बिजली का बिल बहुत ही ज्यादा आ जाता हैं। इसी वजह से सरकार अब इन्हें अनुदान राशि देगी।

राजस्थान में किसान मित्र योजना क्या है?

  • Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 की सहायता से मीटर कृषि उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर हर महीने एक हजार (1000) रुपए से लेकर 12,000 रुपए प्रतिवर्ष तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में ही ट्रांसफर की जाएगी।

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Objectives

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य किसानों को परेशानी से बाहर निकालना है। क्योंकि बहुत से किसान तो कर्जा लेकर खेती करते हैं और जब उनकी फसलें खराब हो जाती है, तो वह कर्जा चुकाना तो दूर की बात बल्कि दो समय का खाना भी अच्छे से नहीं खा पाते हैं।
  • ऐसे में जब उनके ऊपर बिजली का बिल काफी ज्यादा हो जाए तो और भी ज्यादा परेशानी में आ जाते हैं। इसलिए अब राजस्थान राज्य के छोटे किसानों को बिजली का बिल चुकाने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इसकी सहायता से वह बिजली के बिल की चिंता से मुक्त हो जाएंगे।

8.84 लाख किसानों को मिला योजना का लाभ

  • इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार ने लगभग 8 लाख किसानों को लाभान्वित किया हैं। Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के माध्यम से राजस्थान सरकार के द्वारा लगभग 231 करोड रुपए का अनुदान दिया गया हैं। इस बात की जानकारी भी खुद ही ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के द्वारा दी गई थी।
  • इसके अलावा इस योजना के तहत41 लाख से भी अधिक काश्तकार किसानों के बिजली के बिल 0 किए गए हैं। जबकि अब Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा किसानों को 90 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली पहुंचाई जाएगी।

Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana Benefits

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री जी के द्वारा शुरू की गई Rajasthan Kisan Mitra Urja Yojana 2022 का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि, अब राज्य के मीटर कृषि उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों पर हर महीने एक हजार रुपए से लेकर 12000 रुपए प्रति वर्ष तक अनुदान प्रदान किया जाएगा जिसके माध्यम से आसानी से बिजली के बिल चुका सकेंगे।
  • Kisan Mitra Urja Yojana 2022 का लाभ राजस्थान राज्य का किसान आसानी से उठा सकता है उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी बहुत सरल रखी गई हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को अनुपातिक आधार पर बिजली के बिल का केवल 60% ही हर महीने जमा करवाना होगा।
  • इस योजना की सहायता से किसानों का जीवन बेहतर हो सकेगा। साथ ही उन पर मौजूद कर्ज भी आसानी से उतर सकेगा।
  • राजस्थान सरकार Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के माध्यम से राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहती हैं इसीलिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना पर हर वर्षा 1450 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

Eligibility For Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022

  • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2022 के तहत केवल वही किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं जो राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं।
  • Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के अंतर्गत लाभार्थी केवल किसान होना चाहिए। किसानों के अतिरिक्त व्यक्ति इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • लाभार्थी किसानों का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है तभी उन्हें अनुदान की राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त होगी। यदि किसी किसान ने आवेदन किया है और उसका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, तो उसके बैंक खाते में राशि भी स्थानांतरित नहीं की जाएगी।
  • यदि कोई किसान Income Tex भरता है तो वह Rajastham Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के अंतर्गत पात्र नहीं हैं। इसलिए इस प्रकार के किसान आवेदन करके अपना समय व्यर्थ ना करें।
  • राजस्थान राज्य के जो किसान सरकारी नौकरियों पर हैं या फिर सरकारी नौकरियों से रिटायर हो चुके हैं और उनकी पेंशन आती हैं, तो इस प्रकार के किसान भी Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के अंतर्गत पात्र नहीं है।

Also Read This-

Important Documents For Rajasthan Kisan Mitra Urja Yojana 2022

Kisan Mitra Urja Yojana के अंतर्गत जो भी किसान आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास से यह सभी जरूरी दस्तावेज होने जरूरी हैं जैसे कि –

  • किसान का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Application Process of Kisan Mitra Urja Yojana Rajasthan 2022

  • राजस्थान राज्य के जो भी किसान इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो उन्हें इसके अंतर्गत आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी विद्युत विभाग में जाना होगा।
  • विद्युत विभाग से ही आपको Rajasthan Kisan Mitra Urja Yojana 2022 Application Form मिल जाएगा। आपको वहां से आवेदन फॉर्म लेकर उसमें पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भरनी हैं। साथ ही सभी जरूरी दस्तावेजों को भी उसके साथ अटैच कर देना है।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म व इसके साथ अटैच किए गए सभी दस्तावेजों को लेकर वापस विभाग में जाकर जमा करा देना हैं। इस प्रकार राजस्थान राज्य का हर एक किसान Kisan Mitra Urja Yojana 2022 का लाभ ले सकता है।
  • यदि आपको इस योजना के बारे में कुछ भी समझ ना आया हो, तो आप जब विद्युत विभाग जाएंगे वहां पर मौजूद अधिकारी से आप इस योजना के बारे में कुछ भी पूछ सकते हैं।

Official Website- Click Here

Frequently Asked Questions –

Qus – Rajasthan Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या हैं ?

Ans – इस योजना के तहत आवेदन करने की कोई भी अंतिम तिथि नहीं रखी गई है। जब तक यह योजना चलेगी तो तब तक आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Qus – Kisan Mitra Urja Yojana 2022 के अंतर्गत कौन आवेदन कर सकता हैं ?

Ans – इस योजना के अंतर्गत केवल किसान उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

Qus – यदि कोई व्यक्ति प्राइवेट नौकरी करता है और वह इनकम टैक्स भी भरता है तो क्या वह Kisan Mitra Urja Yojana के तहत आवेदन कर सकता है ?

Ans – जी नहीं, क्योंकि यह योजना केवल राजस्थान राज्य के गरीब किसानों के लिए शुरू की गई हैं।

Qus – जिन किसानों के पास कृषि योग्य भूमि है परंतु वह कृषि नहीं करते हैं तो क्या वह पात्र हैं ?

Ans – इस योजना के अंतर्गत केवल वही किसान पाते हैं जो कि कृषि योग्य जमीन पर कृषि करते हैं।

Qus – क्या इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता हैं ?

Ans – Rajasthan Urja Mitra Yojana 2022 के तहत आवेदन करने का सबसे आसान तरीका केवल यही है जो हमने आपको बताया है। यदि आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको राजस्थान विद्युत विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं पर आपको इससे संबंधित सभी दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es