PM Kisan Mobile App Kya Hai – किसान कैसे ले सकते हैं लाभ

Share this:

PM Kisan Mobile App, How To Download PM Kisan Mobile App, Uses Of Pradhan Mantri Kisan Mobile App, Benefits Of Mobile App Kisan.

भारत सरकार के द्वारा किसानों की सहायता के लिए ढेरों योजनाओं का आरंभ किया गया है ताकि हमारे देश के किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हों। आज भी लाखों किसान ऐसे हैं जो ज्यादा पढ़ें-लिखे नहीं हैं इसीलिए दूसरे व्यक्ति इनका गलत फायदा उठाते हैं। जिस वजह से किसानों को सरकार के द्वारा दिए जाने वाला लाभ भी नहीं मिल पाता हैं। इसी समस्या को देखते हुए सरकार Digitalization पर काफी ज्यादा ध्यान दे रही हैं। आप सभी ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana के बारे में तो सुना ही होगा।

यह एक ऐसी योजना है जिसे किसानों की स्थिति सुधारने के लिए शुरू किया गया हैं। हमारे देश में आज भी ऐसे काफी किसान हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। इसलिए सरकार ने अब PM Kisan Mobile App Launch की है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेना और उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त करना बहुत ही ज्यादा आसान हो जाएगा। PM Kisan Mobile App का एक बड़ा फायदा यह भी है कि अब किसानों की चिंता भी दूर होगी साथ ही उनके समय और पैसे की भी बचत होगी। आगे हम आपको PM Kisan Mobile App Download करने के तरीके के साथ-साथ इससे संबंधित अन्य जानकारी भी देते हैं।

PM Kisan Mobile App Details In Hindi

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के किसानों को आत्मनिर्भर व उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए PM Kisan Mobile App Launch की हैं। इस एप्लीकेशन की सहायता से किसानों को Digital बनाने का प्रयास किया जाएगा।
  • अब से पहले जिस किसी भी किसान को Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़ी जानकारी प्राप्त करनी होती थी, तो उसे इधर से उधर विभागों के चक्कर काटने पड़ते थे जिस वजह से उनका काफी ज्यादा समय भी बेकार जाता था। इसी समस्या को देखते हुए PM Kisan Mobile App लांच की गई हैं।
  • PM Kisan Mobile App की सहायता से आप किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी हर एक जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से 6,000 रुपए की राशि दी जाती है।
  • देश के ज्यादातर किसान तो इस योजना का लाभ ले चुके हैं परंतु आज भी ऐसे हजारों किसान हैं जो इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने व इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए जन सेवा केंद्र पर भी चक्कर काटते रहते हैं।
  • PM Kisan Mobile App के लांच हो जाने के पश्चात अब किसानों को कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं हैं। सभी किसान अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ही योजना से संबंधित हर एक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यहां तक की अब आप इस Mobile Application के माध्यम से इस योजना के तहत आवेदन भी कर सकेंगे।

PM Kisan Mobile App Objectives

हाल ही में लांच की गई PM Kisan Mobile App का मुख्य उद्देश्य किसानों को डिजिटल बनाकर Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उपलब्ध करवाना हैं। अब से पहले जो किसान इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए दर-दर भटकते थे और फिर भी आवेदन सफलतापूर्वक नहीं हो पाता था, तो इस प्रकार के किसान अब अपने घर पर ही बैठकर अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

PM Kisan Mobile App के माध्यम से किसान डिजिटल तो बनेंगे ही साथ ही उनका समय और पैसा दोनों ही बचेंगे, क्योंकि जब किसान किसान सेवा केंद्र के चक्कर काटते हैं। जब किसान विभागों के चक्कर काटते हैं तो उनके समय के साथ-साथ उनका पैसा भी खर्च होता हैं। परंतु अब तो वह केवल कुछ ही मिनटों में मोबाइल फोन के माध्यम से ही आवेदन दे सकेंगे।

PM Kisan Mobile App Benefits

  • PM Kisan App का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि, अब किसानों को Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए इधर से उधर नहीं भटकना पड़ेगा। क्योंकि वह अपने घर पर बैठे खुद ही मोबाइल फोन के माध्यम से Registration कर सकेंगे।
  • PM Kisan App को कुछ इस प्रकार बनाया जाए है कि, इसका इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा सरल है। इसी वजह से कम पढ़े लिखे किसान भी PM Kisan App का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जिन किसानों को Kisan Samman Nidhi Yojana की किस्त की जानकारी चाहिए होती है तो उन्हें अब कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं हैं।
  • क्योंकि किस्त से संबंधित जानकारी भी इसी मोबाइल एप्लीकेशन पर मिल जाएगी। यह भी पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त कब तक आएगी और आपको कितनी किस्त मिल चुकी है।
  • जिन किसान भाइयों ने अब तक इस योजना के तहत KYC नहीं करवाई हैं, तो वह भी अब किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से खुद ही केवाईसी कर सकते हैं।
  • PM Kisan Mobile App में Helpline Number की सुविधा भी दी गई हैं। यदि आपको कभी भी किसी तरह की परेशानी होती है, तो आप उन Helpline Number पर कॉल करके अपनी समस्या का हल कर सकते हैं।

Also Read This-

Eligibility For PM Kisan App

  • हमारे देश के हर एक PM Kisan Mobile App को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके इसका लाभ ले सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति किसान नहीं है तो PM Kisan App उसके किसी भी काम की नहीं है।
  • जो किसान सरकारी नौकरी पर हैं या फिर सरकारी नौकरी से Retired हो चुके हैं, तो उन्हें PM Kisan Mobile App का लाभ नहीं दिया जाएगा इसलिए इस प्रकार के किसान भी एप्लीकेशन डाउनलोड करके अपना समय व्यर्थ ना करें।
  • जो किसान इनकम टैक्स भरते हैं तो उनके लिए भी किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना अपने समय की बर्बादी हैं, क्योंकि उन्हें भी Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ नहीं दिया जाएगा।

How To Download PM Kisan Mobile App

हमारे देश के जितने भी किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पीएम किसान मोबाइल  करना चाहते हैं,, तो इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाना होगा।

यहीं पर आपको इस एप्लीकेशन का नाम सर्च करना है और फिर आपके सामने यह एप्लीकेशन आ जाएगी। आपको इस एप्लीकेशन को यहीं से डाउनलोड कर लेना है अब आप आसानी से इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions –

Qus- यह एप्लीकेशन कैसे इस्तेमाल की जा सकती है ?

Ans – इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने का तरीका बहुत ही ज्यादा सरल है जब आप शुरुआत में इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद बिना किसी से सहायता लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं I

Qus- जो किसान दूसरे की भूमि पर खेती करते हैं तो क्या वह भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं ?

Ans- यह योजना केवल उन्हीं लोगों के लिए शुरू की गई है जिनके पास खेती करने के लिए अपनी खुद की जमीन हो य जो किसान दूसरे की भूमि पर खेती करतें हैं तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

Qus- PM Kisan App का आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

Ans- जिन किसानों ने अब तक किसान सम्मान निधि योजना 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हैं, तो उन्हें जल्दी से जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। फिर उसके बाद आप आवेदन फॉर्म तथा परीक्षा से संबंधित जानकारी भी खुद ही देख सकेंगे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Hindi
 - 
hi
Indonesian
 - 
id
Portuguese
 - 
pt
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es